Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी को लेकर बढ़ी मुर्तियों की मांग, हरिद्वार के मूर्तिकारों को इसबार अच्छी कमाई की उम्मीद

 



Uttarakhand News: इस बार कोरोना (Corona) काल के बाद सभी त्योहार में उत्साह देखने को मिल रहा है. 2 साल बाद हुई कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ हरिद्वार में देखने को मिली तो वहीं अब 31 अगस्त से शुरू होने वाले गणपति महोत्सव (Ganpati Mahotsav) से भी मूर्तिकार आस लगाए बैठे हैं. मूर्तिकारों को उम्मीद है कि फिर से गणेश महोत्सव उसी धूमधाम से मनाया जाएगा जैसे कि पहले हुआ करता था. इसकी तैयारी में मूर्तिकार जुट गए हैं. इस बार हरिद्वार में 300 से लेकर 80 हजार रुपये की मूर्ति बनाई गई है. 


फिर से बड़ी मूर्तियों के आने लगे ऑर्डर

हरिद्वार के परीडा मूर्तिकला केंद्र के कालीचरण परीडा ने बताया कि पिछले दो सालों से मूर्ति का कारोबार बहुत ही फीका चल रहा था. हर कोई छोटी मूर्ति ही लेना चाहता था लेकिन इस बार फिर से गणेश महोत्सव का उत्साह देखने को मिलना शुरू हुआ है. अब हर कोई बड़ी मूर्तियों का आर्डर कर रहा है. इस बार एक महीने पहले ही आधे से भी ज्यादा मूर्तियां बुक हो गई हैं और मूर्तियों की डिमांड की जा रही है. उन्होंने कहा कि समय कम होने के कारण बड़ी मूर्तियां बनना संभव नहीं है.

Post a Comment

और नया पुराने